मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल चौक पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दी। हादसे में सादिकपुर मुरौल निवासी पूर्व मुखिया स्व. जगदीश राय के पुत्र मिथिलेश कुमार राय उर्फ मुनचुन (45) की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार की पहचान नहीं हुई है। मुरौल के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार राय ने बताया कि मुनचुन मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मुरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सकरा थाने के एसआई शैलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आ...