नोएडा, दिसम्बर 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा गोल चक्कर के समीप एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला 29 वर्षीय मुन्ना कुमार सूरजपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता था। पुलिस के मुताबिक मुन्ना कुमार ईकोटेक दो स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। मुन्ना मंगलवार को कंपनी से ड्यूटी कर अपने कमरे पर लौट रहा था। दुर्गा गोल चक्कर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुन्ना को अस्पताल ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में मुन्ना के पिता महेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.