आजमगढ़, दिसम्बर 2 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी 58 वर्षीय टनकू राजभर मजदूरी करते थे। सोमवार शाम गांव के एक व्यक्ति के यहां तेरही का कार्यक्रम था। टनकू भी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में वे पैदल घर लौट रहे थे। घर के पास सड़क पार करते समय स्कूटी सवार ने टक्कर दी। दुर्घटना के बाद वह स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। घायल वृद्ध को शहर के सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वृद्ध को दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.