मऊ, मार्च 22 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबसा मिल के पास गुरुवार की रात लगभग नौ बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने आगे पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार समेत तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें दो की हालत गम्भीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला निवासी पवन प्रजापति अपने पिता राम आशीष प्रजापति को किड़िहिरापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ाकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बंद पड़ी सुबसा मिल के पास पहुंचा तो पैदल चल रहे विलौझा ग्राम पंचायत निवासी 20 वर्षीय प्रदीप कुमार और 19 वर्षीय भोला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.