रांची, फरवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा अशोक नगर की रहने वाली रूपा रानी से बाइक सवार अपराधियों ने गले से हीरा लगा लॉकेट चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात को अपराधियों ने उस समय अंजाम दिया, जब महिला कडरू मेन रोड की ओर पैदल जा रही थी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार की है। इस संबंध में पीड़िता रूपा रानी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रूपा रानी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम सवा पांच बजे अपनी एक रिश्तेदार के साथ कडरू मेन रोड होते हुए साईं मेडिकल की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से हीरा लगा हुआ सोने का लाकेट छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.