प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- शहर के विकास भवन रोड पर सरोज चौराहे के पास के रहने वाले कैलाशनाथ पांडेय ने पैदल जाते समय मोबाइल छिनैती का आरोप लगाया है। कैलाशनाथ के अनुसार, वह सुबह करीब 10 बजे सीएमओ आवास की ओर से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही घर जा रहे थे। मैरिज हाल से पहले बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल छीनकर विकास भवन की ओर भाग निकले। मोबाइल छिनैती की सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे लेकिन एक घंटे के सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित और आरोपी नहीं दिखे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुबह कैलाशनाथ ने कोतवाली जाकर मोबाइल गुम होने की सूचना दी थी। उसकी रिसीविंग भी ली है। बाद में वह छिनैती की बात कहने लगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित आरोपी कोई नहीं दिख रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...