सहारनपुर, फरवरी 9 -- जिला एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य पैदल चाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को पीलीभीत के नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित छठी राज्य पैदल चाल प्रतियोगिता में सहारनपुर के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते। जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर के अनुसार प्रतियोगिता में जिले से एक बालक और एक बालिका खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अंकुर कुमार कश्यप ने 10 किलोमीटर पैदल चाल 50 मिनट 59.2 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में कुमारी श्रीरानी ने 5 किलोमीटर पैदल चाल 28 मिनट 29.1 सेकेंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता। जिला संघ के सह सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 21 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.