चंदौली, फरवरी 15 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के धानापुर-कुसम्ही मार्ग पर शिवनाथ इंटर कॉलेज के समीप स्थित नाले पर बना पुल जर्जर हो गया है। जो हादसे का सबब बना हुआ है। आलम यह है कि इस पुल के जर्जर होने की वजह से गाड़ियों का आना जाना बंद है। अब इलाके के लोगों को भी इस पुल से पैदल गुजरने में डर लगने लगा है लेकिन इस पर न तो कोई चेतावानी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरियर लगाकर इसे पूरी तरह से बंद किया गया है। जिससे हमेशा हादसे का भय बना हुआ है। पुल के पिलरों में दरार आ चुकी है । ग्रामीण राधेश्याम सिंह धानापुर बाजार स्थित बौरहवा बीर बाबा मंदिर के बगल से निकले कुसम्ही मार्ग से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग प्रति दिन आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर शिवनाथ इंटर कॉलेज के समीप बना पुल जीर्ण शीर्ण एवं जर्जर हो गया है। जिसके चलते ट्रक एवं स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.