प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- प्रतापगढ़। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रविवार रात पैदल घर जा रहे युवक को देहात कोतवाली के राजगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव बीच सड़क पर पड़ा था और टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग निकला था। राजगढ़ में हाईवे पर एक ओर से आवागमन बंद किया गया। सूचना पर भुपियामऊ चौकी इंचार्ज वरुण कुमार सिंह पहुंचे और शव कब्जे में लिया। हालांकि कुछ ही देर में उसकी पहचान देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कनेस्ता रंगौली गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अशोक अक्सर नशा करता था। रात में पैदल जाते समय किसी वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर मारने वाले वाहन को चिह्नित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.