ललितपुर, फरवरी 22 -- मड़ावरा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने रविवार की शाम को मडावरा कस्बा में पैदल गश्त किया। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, सड़क किनारे अतिक्रमण न फैलाने एवं सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि सार...