गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर । हिन्दुस्तान संवाद फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को डराने-धमकाने और ठगी करने वाले शनि शर्मा की करतूतें लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि वह अपनी पैतृक संपत्तियां बेचकर नेपाल के कसीनों में करोड़ों रुपये जुए और सट्टे में गंवा चुका है। आर्थिक तंगी बढ़ने के बाद उसने किराना दुकानदारों, कपड़ा व्यापारियों और अन्य लोगों से लाखों रुपये कर्ज लिए, लेकिन रकम वापस मांगने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगा। शनि की पहली पत्नी पूजा ने बताया कि उसने बगही नगरी में स्थित लगभग 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ-साथ भरोहिया क्षेत्र में स्थित खेत और बागिया भी बेच दी। यह पूरी रकम नेपाल में जुए में हार गया। कर्ज बढ़ने के साथ उसकी गतिविधियां भी आपराधिक होती चली गईं। पीपीगंज फैमिली मार्ट के मैनेजर विजय अग्रहरी के अनुसार, शनि ...