महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपिपरी निवासिनी शांति देवी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अपने पिता के मकान को गांव की ही एक महिला द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पिता की मृत्यु तीन साल पूर्व बीमारी से हो गई। पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिस में दो बेटियां हैं। इनमें एक बहन की मृत्यु हो गई। इसकी वजह से उसके पिता का मकान उसको मिलना चाहिए था। पीड़ित महिला ने एसडीएम से मामले में जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए पिता के मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.