फतेहपुर, नवम्बर 29 -- शाह। गाजीपुर थाना के चकरसूलपुर गांव निवासी निर्मला देवी ने बताया कि पति पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। पति की मृत्यु के बाद वह खेती-बाड़ी के काम से गांव आती-जाती रहती हैं। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर एक कमरे का निर्माण शुरु कराया था, लेकिन उनके परिवारीजन निर्माणाधीन कमरे की नींव तोड़ दी। वह खेतों की सिंचाई हेतु ट्यूबवेल लगवा रही हैं। दबंगों ने रात में जाकर पाइप तोड़ दिया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शाह चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...