प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- रामपुर बावली (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। एयरक्राफ्ट से छलांग लगाते समय पैराशूट की हार्ड लैंडिंग के कारण मृत्यु को प्राप्त हुए भारतीय वायुसेना के वारंट अफसर रामकुमार तिवारी का पार्थिव शरीर रविवार सुबह पैतृक गांव लालगंज के बेलहा पहुंचा तो दर्शन करने इलाके के लोग उमड़ पड़े। पार्थिव शरीर देख बूढ़े मां-बाप के साथ भाई, पत्नी, बच्चे चीत्कार करने लगे। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं। वायुसेना के अफसर की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जयघोष के साथ रामकुमार का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया। गंगाघाट पर भी वायुसैनिकों और सिविल पुलिस के जवानों ने सलामी पेश की। पिता रमाशंकर तिवारी ने बेटे को मुखाग्नि दी। लालगंज के गंभीराबाद बेलहा निवासी किसान रमाशंकर तिवारी के 41 वर्षीय बेटे रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.