श्रीनगर, मई 14 -- विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत पैण्डुला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को लोकार्पण किया गया। खंड विकास अधिकारी सुमनलता ने पैण्डुला में 10 लाख रुपये से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इसमें एक हॉल के साथ, एक स्टोर रूम, एक किचन और अलग से एक शौचालय की व्यवस्था है। बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुमनलता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए पूरक पोषक, स्वास्थ्य और पोषण शिक्षा, प्री-स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। कहा कि महिलाओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक समर्थन सहायता और परामर्श के अलावा कुछ आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं को आय के अवसर भी देते हैं। बाल विकास की सुपरवाइजर ललित धनाई ने राज्य सरकार की ओर से संचालित बाल विकास की योजना के बारे में बताया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.