बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती/ सांऊघाट, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत जमदाशाही ईदगाह के पास शनिवार की रात गाड़ी पर हुए हमले की घटना में पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र के खरहरा निवासी गोविंद कुमार उर्फ पैड़ा वाले बाबा ने गाड़ी पर फायरिंग का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार फारेंसिक जांच में गन शाट का कोई प्रमाण नहीं मिल सका है। हमले का कोई कारण भी अभी तक सामने नहीं आ सका है। जबकि गोविंद का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर फायर हुआ था, जिससे अगला शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि गोविंद अपने गांव में घर के बगल बने एक मजार में तीन वर्षों से झाड़फूंक का कार्य करते हैं। उन्हें लोग पैड़ा वाले बाबा के नाम से भी लोग जानते हैं। गोविंद कुमार के अनुसार वह शनिवार को अपनी मां ज्ञानमती व भान्जी अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.