चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा। झारखंड के पैडमैन सह सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बुधवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य नीमडीह में स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाली परिवर्तन और शरीर की समझ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों को चित्र, पोस्टर व कहानियों के माध्यम से बताया कि माहवारी किशोरी एवं महिलाओं के शरीर में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। इसके बारे में जानकारी रखने एवं बात करने में संकोच कतई नहीं करना है। उन्होंने जानकारी दी कि माहवारी के दौरान विशेष साफ-सफाई की अति आवश्यकता है।ऐसा नहीं करने से कई गंभीर बीमारियों से सामना करना पड़ सकता है। तरुण कुमार ने बताया कि माहवारी के दौरान होने वाली पीड़ा और खून की कमी से बचने के लिए उचित पोषण पर ध्यान देना आवश्यक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.