गोपालगंज, फरवरी 22 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के पैठान पट्टी शेख टोली गांव में रविवार को रफीक अहमद के 30 वर्षीय पुत्र अफसर अली उर्फ पप्पू खान का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। पांच वर्ष पूर्व उसका निकाह हुआ था। उसके दो छोटे पुत्र हैं, जिसमें एक चार वर्ष व दूसरा 14 माह का है। परिजनों के अनुसार अफसर अली को रविवार को ही पटना से दिल्ली होते हुए सऊदी अरब के लिए रवाना होना था। लेकिन, उससे एक दिन पहले शनिवार को वह रिश्तेदार की गाड़ी लेकर सीवान गया था। बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पनीसरा गांव स्थित मुर्गी फार्म के समीप अपराधियों ने गले और सिर पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। देर शाम सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे, जहां गाड़ी कुछ दूरी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.