कटिहार, फरवरी 7 -- मनसाही, एक संवाददाता हफलागंज मखदुमपुर में आठ फरवरी को पैगामे इस्लाम कॉन्फ्रेंस के तहत भव्य जलसे का आयोजन किया जा रहा है। इस जलसे का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना लोगों में आपसी प्रेम भाईचारे को बढ़ाना व इस्लाम के बारे में बताना है। इस जलसे में महिलाओं के लिए रविवार सुबह आठ बजे से जलसे में पूर्व राज्य सभा सदस्य गुलाम रसूल बलियाबी, इमाम अहमद रजा कादरी, शेख अब्दुल कादिर जिलानी, हलचल सीवानी सहित कई मौलाना तकरीर पेश करेंगे। आयोजन समिति के कौसर रजा, अब्दुल मन्नान,मो साबिक, मो तजमुल, शाहबाज, अब्दुल हकीम, मो अमीन आदि ने कहा कि जलसे की तैयारी अंतिम चरण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...