मधेपुरा, जुलाई 18 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के सभी पैक्स में मंगलवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा का मुख्य उद्देश्य पैक्स के कार्यों का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत करना था। सभा में पैक्स के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी। प्रबंध समिति के सदस्यों ने सवालों का जवाब दिया। प्रखंड के रामनगर महेश पैक्स कार्यालय में आमसभा की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने की। आम सभा में लेखाओं का परीक्षण, अंकेक्षण प्रतिवेदन पर परिचर्चा, गत वर्ष के कार्यों क्रियाकलापों पर चर्चा व आगामी वर्ष की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य पर चर्चा हुई। मौके पर महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गयी। मौके पर पैक्स प्रबंधक अवधेश कुमार, उपेन्द्र मंडल, रशीद आलम, देवानंद राय, विवेक ठाकुर, धर्मेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.