भागलपुर, दिसम्बर 18 -- गोराडीह प्रखंड के सारथ डंडाबाजार पैक्स में धान की खरीद नहीं होने से पंचायत के किसानों को भारी परेशानी हो रही है। जिससे किसानों को अपने धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मज़बूरी में उन्हें औने पौने दाम पर बिचौलिए के हाथों धान को बेचना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व में धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर यहां के पैक्स अध्यक्ष को विभाग द्वारा डिफॉल्टर घोषित किया गया है। किसान शिवशंकर यादव ने बताया कि पंचायत के किसान इस वर्ष काफी परेशान हैं। इसको लेकर पिछले 15 दिनों से कई बार बीसीओ और अन्य पदाधिकारी से बात किए, लेकिन उसके द्वारा भी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसान विरेन्द्र यादव, फुदुश यादव, मंजेश यादव ने बताया कि काफी इंतजार के बाद अब वह धान औने-पौने कीमत पर बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं। प्रखंड सहकार...