पूर्णिया, जनवरी 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जावे पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह एवं रूपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। धान अधिप्राप्ति केंद्र पर पहुंचे अतिथियों का पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता ने फूल माला एवं बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.