मधेपुरा, फरवरी 10 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के परमानंदपुर पैक्स कार्यालय में सोमवार को नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक आयोजित हुई। पैक्स प्रबंधक सुमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार ने निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता कुमारी से विधिवत प्रभार लेते हुए कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों व अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रबंध कार्यकारिणी के बैठक में प्रस्ताव लिए गए। जिसमें प्रबंधक व नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता संचालन करने, पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य पर जोर देने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर अध्यक्ष व प्रबंधक को अधिकृत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में सत्यनारायण यादव,...