मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी। पैक्स चुनाव को लेकर रविवार को मध्य विद्यालय भिट्ठी में मतदान पदाधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद एवं वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष ने कहा कि जिले के 27 पैक्स में 74 बूथों पर चुनाव होना है। अध्यक्ष सहित 12 पदों के लिए चुनाव होना है। चुनाव में पांच रंग का बैलेट पेपर होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग का बैलेट पेपर होगा। चुनाव स्वच्छ एवं निष्पक्ष करना मतदान पदाधिकारियों का दायित्व है। बैलेट बॉक्स से होने वाले इस चुनाव में चुनाव की सभी प्रक्रिया की जानकारी जरूरी है। कही पर कोई शंका होने पर प्रशिक्षण में उसका समाधान जरूर कर ले। मधेपुर के 12, अंधराठाढ़ी के दो, झंझारपुर के चार, खजौली के दो, खुटौना के चार, लदनिया के एक, राजनगर के दो पैक्सो में चुनाव होना है। मौके पर नूरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.