हजारीबाग, फरवरी 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के महुगाईकला पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी जिसमे तत्कालीन अध्यक्ष योगेंद्र कुमार एवं ननकू राम ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुरामन गोप, गणेश साव सहित अन्य सात लोगों ने नामांकन किया। नामांकन कार्य महुगाईकला पंचायत सचिवालय परिसर में प्रभारी पर्यवेक्षक आंगो पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष शिबू कुमार के देखरेख में की गई। उक्त चुनाव में कुल 482 मतदाता अपना-अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए बड़कागांव के बीसीओ भूपनाथ महतो को निर्वाचन पदाधिकारी एवं इचाक प्रखंड के बीसीओ आनंद कुमार तिर्की को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया है। सोमवार को नामांकन तिथि पर निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का उपस्...