सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी, । जिले में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया और चुनाव चिन्हों के आवंटन के बाद प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार में जुट गए हैं। छह फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के कुल 20 पैक्स में अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराया जाना है। हालांकि कई पैक्स में प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिससे अब मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद को लेकर रह गया है। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थ...