मुंगेर, फरवरी 4 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। 6 फरवरी को होने वाले प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार में जुट गए हैं। प्रखंड प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रखंड के कुल 3 पैक्ससें में अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराया जाना है। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। दीदारगंज पंचायत में विशेष रूप से चुनावी हलचल देखी जा रही है। यहां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार हैं, जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला होगा। बलिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मिथिलेश झा और राजेन्द्र प्रसाद सिंह जबक...