मधेपुरा, फरवरी 7 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्धारित समय तक 2601 मतदाताओं में से 1387 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ परमानंद पंडित ने बताया कि पैक्स चुनाव में 53.32 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो पाया था। गौरतलब है कि प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत में पैक्स चुनाव हो रहा है। वोटिंग के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोशी कालोनी में मतदान केंद्र बनाया गया था। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सदस्य के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। चुनाव परिणाम जानने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में देर शाम तक सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.