सीतामढ़ी, फरवरी 6 -- सीतामढ़ी। जिले में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही कुछ पैक्सों में प्रबंध समिति सदस्यों के पद पर भी चुनाव होगा। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि मतदान के लिए संबंधित पंचायत मुख्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रखंड मुख्यालय में होगी मतगणना : चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में चुनाव सामग्री का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। गुरुवार को सभी मतदान कर्मियों न...