औरंगाबाद, जनवरी 21 -- कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा, सुही और बलिया पैक्स के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन इन तीनों पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि भरौंधा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार, सुही पैक्स से उमेश यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार और रूबी देवी तथा बलिया पैक्स से कपिलदेव पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। सुही पैक्स से कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सामान्य पद के लिए रामाधार सिंह, मृतुञ्जय कुमार और अनुज सिंह, सामान्य महिला वर्ग से बेला देवी और सोनी देवी, पिछड़ा वर्ग से राम प्रवेश यादव, अति पिछड़ा महिला वर्ग से गीता देवी तथा एससी वर्ग से उत्तम राज देवी और अशोक कुमार रवि ने नामांकन किया। बलिया पैक्स से सामान्य सदस्य पद के लिए अरविंद सिंह, पि...