लखीसराय, मार्च 9 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। प्रखंड के चंदनपुरा पैक्स की ओर से जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को एक शिविर लगाया गया। इसमें पैक्स की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों को पैक्स की योजनाओं से लाभ उठान के लिए कहा। दुर्गा स्थान मानो के निकट यह कार्यक्रम हुआ। किसानों में प्रसन्नता देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...