सीतामढ़ी, जनवरी 8 -- शिवहर। जिले के पिपराही प्रखंड के धनकौल गांव के किसानों ने डीएम को आवेदन देकर धनकौल पैक्स के माध्यम से किए गए धान खरीद की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों ने अपने आवेदन में पैक्स पर किसानों का ध्यान न खरीद कर बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद करने एवं सही किसानों का धान खरीदने में आनाकानी करने की शिकायत की है। किसान मनोज नारायण सिंह, रितेश कुमार नारायण सिंह एवं रणजीत मिश्र सहित अन्य ने आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...