भभुआ, फरवरी 2 -- बोले ग्रामीण, जान-बुझकर आवेदकों के पिता के नाम में की गई है गड़बड़ी डीएम ने फोन पर बात कर डीसीओ को त्रुटि में सुधार करने का दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोहनियां प्रखंड के बम्हौर खास गांव के दर्जनों लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम नितिन कुमार सिंह को आवेदन देकर पैक्स की मतदाता सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम में सुधार कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि पैक्स समिति द्वारा मतदाता सूची में जान-बुझकर पिता का नाम गलत दर्ज किया गया है। प्रबंधक का नाम भी मतदाता सूची में शामिल है। जबकि सरकार एवं सहकारिता विभाग का पत्र है कि जिस व्यक्ति का नाम पैक्स की मतदाता सूची में दर्ज है, वह समिति के प्रबंधक के पद पर कार्यरत नहीं होंगे। ग्रामीणों ने डीएम से यह भी कहा कि ऑडिट सूची में दर्शाए गए पैक्स के...