मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता । प्रखंड अंतर्गत मधुबन पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद को लेकर चुनावी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अध्यक्ष पद को लेकर पांच और सदस्य पद को लेकर चार अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। 6 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर 2538 मतदाता अपना वोट डालेंगे। वोट 6 फरवरी की सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक डाले जाएंगे। निर्वाची पदाधिकारी -सह बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मालूम हो कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अध्यक्ष व सदस्य पद के सभी अभ्यर्थी चुनावी मैदान में जुटे हुए है। सभी अभ्यर्थी जनसंपर्क में जुटे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...