कोडरमा, नवम्बर 4 -- सतगावां। प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद यादव (52 वर्ष) का निधन हो गया। वे सतगावां प्रखंड के बाद निवासी थे। परिजनों के अनुसार, वे कुछ दिनों पूर्व बीमार पड़े थे और इलाज के बाद उनकी तबीयत सामान्य हो गई थी। सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुनेश्वर प्रसाद यादव मिलनसार, सहृदय और लोकप्रिय व्यक्ति थे। शोक व्यक्त करने वालों में धनंजय यादव, प्रदीप यादव, सुनील यादव, शंभू मोदी, मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, विनोद यादव, शंकर यादव, मथुरा प्रसाद यादव, श्रीकांत यादव, अमर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.