समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जनक किशोर सिंह के पुत्र पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह से उनके मोबाइल फोन पर एक बदमाश ने बीस लाख रुपये रंगदारी मांगा। वहीं रुपये नहीं देने पर उसे व उसके पिता को जान से मार देने की धमकी दी। इस संबंध में पैक्स प्रबंधक ने थाना में आवेदन दिया है। वहीं अपने स्वजनों के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.