आरा, जनवरी 29 -- बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चुनावी रंजिश व आपसी विवाद को लेकर पैक्स अध्यक्ष के कर्मी पर फायरिंग कर दी गयी। इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है हेतमपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश चौबे के कर्मी नागेन्द्र कुमार पैक्स पर काम कर रहे थे कि अचानक सात लोग आकर रंगदारी मांगने लगे। नहीं देने पर तीन राउंड फायरिंग कर दी गयी। इसमें वे बाल-बाल बच गये। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपित पैक्स पर काम करना है तो 50 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी। सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह पहुंच छानबीन में जुट गए। समाचार भेजे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। सिअरूआ मोड़ पर फायरिंग में एक गिरफ्तार जगदीशपुर। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.