मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुशहरी। मणिका विशुनपुर चांद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव लोचन कुमार की मां रेणु देवी का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं और 22 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन पर मणिका विशुनपुर चांद पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व जिप सदस्य मुक्तेश्वर मुकेश, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार नन्हे, रोहुआ मुखिया अभय कुमार और पैक्स अध्यक्ष ब्रजेंद्र शर्मा ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...