बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- एकंगरसराय में बैठक कर धान खरीद पर की चर्चा एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय व्यापार मंडल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड के व्यापार मंडल व पैक्स अध्यक्षों ने बैठक की। बैठक में धान खरीद को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्षों ने सरकार से धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की। अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में मात्र 21 प्रतिशत किसानों से ही धान की खरीद हो सकती है। 79 प्रतिशत किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। किसान से उपज का 21 प्रतिशत बेचने को कहा जाता है तो बेचने से इनकार कर देते हैं। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार व अधिकारियों से उपज का प्रतिशत खरीदने का लक्ष्य निर्धारित करने की मांग की है। मौके पर रामकुमार प्रसाद, विपिन कुमार, वकील प्रसाद, रविन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.