भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर। डीएम ने समीक्षा भवन में ई-केवाईसी और एफआर (किसान पंजीकरण) कार्य में तेजी लाने को लेकर सभी प्रखंडों के स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पैक्स अध्यक्षों को अपने क्षेत्र के किसानों को जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण तथा ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं पैक्स अध्यक्ष ऑनलाइन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...