सीतामढ़ी, दिसम्बर 20 -- सुप्पी। बिहार सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के चयनित पैक्सों द्वारा धन खरीददारी की गति काफी धीमी है। बीसीओ अर्नव कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चयनित सात पैक्सों द्वारा अभी तक 46 किसानों ने 263 एमटी धान की खरीददारी की जा सकी है।बीसीओ ने बताया कि जिला साहकारिता कार्यालय सीतामढ़ी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 11 पैक्सों में से बड़हरवा, रमनगरा, अख्ता पूर्वी, घरवारा, कोठिया राय, मोहनी मंडल, नरहा समेत सात पैक्सों को ही धान खरीददारी के लिए अधिकृत किया गया है। जबकि तकनीकी कारणों के कारण प्रखंड क्षेत्र के मनियारी,ससौला, अख्ता उत्तरी, हरपुर पीपरा समेत चार पैक्सों को धान खरीददारी से अलग रखा गया है। जिस कारण चार पैक्सों के किसानों को दूसरे पैक्सों में धान बेचने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.