बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- पैक्सों को कैश क्रेडिट ॠण बढ़ाने की मांग बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा ने बयान जारी किया है। बैंक प्रबंधक से मांग किया है कि वर्ष 2021-2022 की तरह लक्ष्य का पैक्सों को कैश-क्रेडिट ॠण की सीमा शत प्रतिशत किया जाए। ताकि, धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पुरा होने में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल की व्यवस्था में पैक्सों व व्यापार मंडलों को धान खरीद करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पैक्स व व्यापार मंडलों को लक्ष्य के 40 प्रतिशत बैंक द्वारा कैश क्रेडिट ॠण उपलब्ध कराया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.