देवरिया, दिसम्बर 2 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी एक युवक का शव गुजरात में संदिग्ध परिस्थिति में नाले से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना घर आते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन सूचना के बाद गुजरात के लिए रवाना हो गए। युवक के हाथ पर बने टैटू से युवक की पहचान हुई। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी स्वर्गीय सुधीर सिंह के बड़े पुत्र होली सिंह बाहर रहकर वेल्डिंग का काम करते थे। वह बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई काम के हिसाब से रहते थे। इस समय वह गुजरात के बलसाड़ जिले के सारीगाम थाना के गणेश नगर में रह रहे थे। परिजनों से रोज बात करने वाले होली सिंह का मोबाइल विगत 24 तारीख के बाद से बंद जा रहा था। परेशान परिजन वहां मौजूद आसपास के रिस्तेदारों को फोन कर पता किया, लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चला। रविवार को सारीगाम के दुका...