गुड़गांव, दिसम्बर 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एक महिला के साथ होटल बुकिंग और हवाई टिकट के नाम पर आठ लाख 36 300 रुपये की धोखाधड़ी की गई। महिला ने दो लोगों पर मिलकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज-एक निवासी सिमरन खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को उन्हें होटल और हवाई टिकट की बुकिंग कराने का झांसा दिया। इसके एवज में उनसे कुल आठ लाख 36 हजार 300 की रकम ले ली। पैसा लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो बुकिंग कराई और न ही रकम वापस की, जिससे सिमरन खन्ना को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.