अररिया, फरवरी 10 -- भरगामा, ए.सं.। पैकपार पंचायत के वार्ड संख्या 13 में भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गये। आग लगने से नकदी, जेवरात, फर्नीचर, कपड़े, अनाज और जरूरी दस्तावेज समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी घर में खाना बनाने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग विकराल रूप धारण कर देखते ही देखते दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना में करीब दस हजार रुपये नकद, फर्नीचर, जेवर-जेवरात, आवश्यक कागजात, वस्त्र और घर में रखा अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को खबर दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.