समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस को बीते दिनों चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के बेलसंडी डबरी चौड़ में जामुन से एक युवक से लटके शव बरामदगी मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के वार्ड 12 डढ़िया निवासी रंजीत सहनी उर्फ मंगल सहनी की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक का महिला की पुत्री से अवैध प्रेम संबंध था। इसी को लेकर युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। पुलिस के अनुसार घटना में अन्य लोग भी शामिल है। जिसके गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है। बता दे की बीते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.