अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा के भदयां मजरे में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पेड़ से लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। आलापुर थाना क्षेत्र के भदयां गांव में शुक्रवार की भोर में ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले तो गांव से कुछ ही दूरी पर शीशम के पेड़ पर एक शव लहुलुहान स्थिति में लटक रहा था। शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान अवधेश (40) पुत्र मन्नू निवासी भदयां के रूप में की। सूचना पर युवक के ...