कन्नौज, मार्च 22 -- कन्नौज, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हालातों में चलते किशोर का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्याकर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार जलालपुर चौकी क्षेत्र के गांव तहसीपुर निवासी 13 वर्षीय अरून उर्फ गोलू पुत्र दयाराम जो कि कक्षा 6 का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर अरून स्कूल से घर बापस आया था। इसके बाद वह खेतों की ओर घूमने गया था। इस दौरान संदिग्ध हालातों में उसका शव खेत के पास स्थित चांदनी के पेड़ पर लटक रहा था। शव को देख ग्रामीणों के होश उड़ गये और लोगों ने तत्काल मामले की सूचना अरून के परिजिनों को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.