लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- अपनी रिश्तेदारी में नौगवां आए एक युवक की बाइक सेमल के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर उसके साथ सवार दूसरा युवक जख्मी हो गया। उसे लखीमपुर रेफर कर दिया गया। निघासन कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग के सरपतहा गांव निवासी अमेरिका प्रसाद का 23 वर्षीय लड़का मनोज अपनी रिश्तेदारी में मझगईं थाने के नौगवां गांव के सियाराम के यहां गया था। बुधवार रात वह बम्हनपुर से सामान लेकर अपने साथी प्रकाश के साथ बाइक से वापस नौगवां जा रहा था। रास्ते में नाथबाबा स्थान के पहले मोड़ पर किसी वजह से बेकाबू हुई उसकी बाइक पास में लगे सेमल के पेड़ से टकरा गई। इससे मनोज और प्रकाश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को निघासन सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया तथा प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जि...