दरभंगा, अगस्त 28 -- सुराहाचट्टी। एपीएम थाना क्षेत्र के मल्हीपट्टी- बलहा पथ के तिराहे पर गुरुवार को अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे उस पर सवार एक लड़के की मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार लड़का जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत बाइक सवार की पहचान रतनपुरा निवासी डोमू राम के पुत्र कमलेश कुमार राम (16) के रूप में की गई है। घायल की पहचान उसी गांव के उपेंद्र दास के पुत्र आदित्य कुमार (20) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अत्यधिक रफ्तार से दोनों बाइक सवार लड़के बलहा की ओर से मल्हीपट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार लड़के घायल हो गए। घायल दोनों लड़कों को स्थानीय लोग इलाज के लिए पीएचसी बहादुरपुर ले गए, जहां गंभीर रूप से जख्मी लड़के को डॉक्टर ने मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.